जठलाना। गांव खजूरी से गली में खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। जठलाना पुलिस को दी शिकायत में खजूरी निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि उनका ट्रैक्टर गली में खड़ा था। रात में बाइक सवार अज्ञात युवक आया और ट्रैक्टर से बैटरी ले गया। यह घटना गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई। संवाद