यमुनानगर। बूड़िया स्थित बिजली उपकरणों की दुकान से चोर तीन बैटरी चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में बूड़िया निवासी संजीव कुमार ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार की रात नौ बजे वह दुकान बंद करके गए थे। शनिवार की सुबह नौ बजे दुकान का शटर टूटा मिला। अंदर से तीन बड़ी बैटरियां चोरी थीं, जिनकी कीमत 40 हजार रुपये थी। पुलिस का कहना है केस दर्ज कर चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। संवाद