रादौर। गांव धौलरा में एक मकान में चोरी हो गई। थाना रादौर पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शिकायत में गांव धौलरा निवासी हाकम नाथ ने बताया कि बताया कि वह परिवार सहित बाहर गए थे। पीछे से किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर का ताला तोड़कर माता रानी का गुल्लक चुरा लिया। गुल्लक में लगभग 20 से 25 हजार रुपये थे। उन्होंने आसपास गुल्लक की काफी तलाश की। पता नहीं चलने पर पुलिस को शिकायत दी गई। संवाद