फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बेटी की शादी के लिए बनवाई सोने की चेन ले गए चोर

Sun, 15 Jun 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी अशोक मल्होत्रा के घर में में छत के रास्ते से घुसे चोर अलमारी से सोने की चेन चोरी कर ले गए। यह चेन अशोक ने अपनी बेटी की शादी के लिए बनवाई थी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रोफेसर कालोनी निवासी अशोक मल्होत्रा ने बताया कि उसकी दूध की डेयरी है। 12 जून को परिवार के लोग दिल्ली रिश्तेदारी में गए हुए थे। वीरवार को वह डेयरी से काम खत्म कर घर पर आया और खाना खाने के बाद सो गया। शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे उठा तो साथ वाला कमरा खुला हुआ था। अलमारी का सामान बिखरा हुआ था।
अलमारी से बेटी की शादी के लिए बनवाई सोने की चेन व अन्य सामान चोरी था। मकान के ऊपर वाले अधूरे पोर्सन से चोर अंदर घुसा, क्योंकि वहां पर दरवाजे व खिड़कियां नहीं हैं। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौका मुआयना करने के बाद केस दर्ज किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें