जगाधरी। चोर सेक्टर-17 में खाली मकान सामान उड़ा ले गए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-17 के मोहिंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मकान में पहले किराएदार रहते थे। अब मकान खाली है। शुक्रवार को जब वे मकान पर अचानक पहुंचे तो अंदर से पानी आ रहा था, जाकर देखा टोटिंया व अन्य सामान गायब था। जांच करने पर पता चला चोर खिड़की से अंदर घुसे और14 टोंटियां, तीन स्पाइंडल, दो फव्वारे, 11 एंगल वाल चोरी कर ले गए हैं। संवाद