जठलाना। जठलाना थाना क्षेत्र से तीन किसानों के ट्यूबवेल से मोटर चोरी हो गईं। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव खजूरी निवासी विक्रांत राणा ने बताया कि 31 जनवरी की रात उसके ट्यूबवेल से पांच एचपी की मोटर चोरी हो गई। पड़ोसी किसान नरेश कुमार के ट्यूबवेल से भी पांच एचपी व रामकुमार के ट्यूबवेल से तीन एचपी की मोटर चोरी हुई हैं। संवाद