रादौर। गांव संधाला में ट्यूबवेल से मोटर चोरी करने वाले गिरोह ने सात किसानों के ट्यूबवेल से मोटर चुरा ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव संधाला निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 30 जनवरी की रात को चोरों ने उसके टयूबवेल से पांच हॉर्स पावर की मोटर चुरा ली। चोर उसके पड़ोसी पवन कुमार, अनिल, जोगेंद्र, देव आनंइ, प्रवीण व सुभाष चंद की भी पांच-पांच हॉर्स पावर की मोटरें भी चुरा ले गए। संवाद