फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरों ने कमरे से नकदी समेत लाखों के गहने चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पुराना हमीदा में चोरों ने खड्डा काॅलोनी निवासी रिजवान के घर से ढाई लाख रुपये की नगदी समेत करीब पांच लाख रुपये के सोने व चांदी के गहने चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के बरामदे में सोए हुए थे। जब वह जागे तो उन्हें अंदर कमरों में सामान बिखरा मिला। दो अलमारियां खुली पड़ी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुराना हमीदा खड्डा कॉलोनी निवासी रिजवान ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को वह खाना खाकर परिवार के सभी सदस्यों के साथ घर के बरामदे में सो गए थे। सुबह जब वह जागे तो उन्हें कमरों में सामान बिखरा मिला। दो अलमारियां खुली हुई थी। जांच करने पर कमरों में रखी दोनों अलमारियों से ढाई लाख रुपये की नगदी, एक जोडी चांदी की पाजेब, एक जोडी कान के झुमके, एक जोड़ी कान के टॉप्स, सात नाक की नथ, एक सोने का लोकेट, एक सोने का टीका, दो सोने के गले के हार, एक जोड़ी सोने की बालियां, 14 चांदी की अंगूठियां, दो मोबाइल चोरी व अन्य सामान था। चोरी हुए सामान की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक थी। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें