फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरों ने लाखों के गहने व नकदी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र की लक्ष्मी नगर कॉलोनी में चोरों ने बंद घर के ताले तोड़ लाखों रुपये के गहने व दस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरी के समय परिवार रिश्तेदारी में उत्तर प्रदेश के शामली गया हुआ था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में लक्ष्मी नगर निवासी सुषमा ने बताया कि तीन फरवरी को वह घर को ताला लगाकर अपने परिवार समेत यूपी के शामली चली गई थी। शाम को जब वह शामली से वापस घर आए तो उन्होंने देखा कि गेट पर ताला लगा हुआ था। ताला खोल कर जब वह अंदर गई तो कमरे पर लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखा बक्सा खुला पड़ा। अंदर से सामान गायब था। जांच करने पर वहां से सोने की अंगूठी, सोने की नाक की नथुली, सोने का मंगलसूत्र, सोने का लॉकेट, कानों के सोने के टॉप्स, पांच जोड़ी चांदी की पाजेब हाथों के पचागले, चांदी की चेन, एक चांदी का मंगलसूत्र, बच्चे की चांदी की कडूली, पांच चांदी की अंगूठियां, चांदी का कठला, दस हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान गायब था। चोरी हुए गहनों व सामान की कीमत करीब तीन लाख रुपये थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें