फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से चोरों ने चुराया हजारों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने जठलाना व बूड़िया में दो घरों से हजारों का सामान चोरी कर लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। जठलाना निवासी बाजिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात को वह परिवार के साथ घर की छत पर सोया था। सुबह जब वे नीचे आए तो कमरे में रखी पेटी खुली मिली। जिसके अंदर से चांदी की पाजेब, चांदी की हसली, गले का चांदी का हार, दो चूड़ियां, सोने की बाली व पांच हजार रुपये की नकदी गायब थी। उधर, बूड़िया के मोरीपुर मोहल्ला निवासी अलताफ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 अगस्त की रात को अज्ञात ने उसका एक बकरा व दो बकरियां चोरी ली। बकरियां घर के बरामदे में बांधी हुई थी। इस शिकायत पर बूड़िया पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें