फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो घरों से हजारों का सामान उठा ले गए चोर

Wed, 09 Oct 2024 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चोरों ने मॉडल टाउन व सेक्टर 17 स्थित दो घरों से शौचालयों के नल, एसी पाइप व हजारों रुपये का अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि 15 सितंबर की रात को वह निजी काम से बाहर गए थे। लौटने पर शौचालयों के सभी नल, एसी पाइप, वाव अन्य सामान चोरी था। सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो रात सवा एक बजे दो व्यक्ति बाइक पर उनके घर पर आए। बाइक बाहर खड़ी की। दीवार फांद कर घर में घुसे और चोरी को अंजाम दिया। उधर, सेक्टर 18 निवासी हिमांशू ने बताया कि उसने सेक्टर 17 में मकान खरीदा था। उसमें अभी कोई नहीं रहता है। चोर मकान से लगभग 25 नल, एक टुल्लू पंप, एसी के कॉपर पाइप छह व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें