फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरों ने तीन मकानों से लाखों का माल चुराया

Wed, 24 Jul 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में चोरी की वारदातों से लोग परेशान हो चुके हैं। शायद ही कोई दिन ऐसा होगा जिस दिन चोरी का मामला थानों में दर्ज न होता है। चोरों ने सोमवार की रात तीन सूने मकानों से नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिए पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
गांव अमली निवासी आज्ञाराम ने शिकायत में बताया कि 21 जुलाई को वह सुबह नौ बजे परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गया था। दोपहर को जब वह वापस आया तो घर का सामान बिखरा मिला। जांच करने पर घर से 12 हजार रुपये, सोने की पांच अंगूठियां, सोने की चेन, पाजेब, चांदी के सिक्के व कंगन गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार हरबंसपुरा कॉलोनी निवासी संजीव शर्मा ने शिकायत में बताया कि वह 12 जुलाई को परिवार के साथ बाहर गया था। जब देर शाम लौटे तो घर का सामान बिखरा मिला। जांच करने पर घर से चार गैस सिलिंडर , सोने की दो नोज पिन, टूंटियां, गैस चूल्हा, कुकर व सात सौ रुपये गायब मिले। वहीं, गांव सिकंदरा निवासी सूचा सिंह ने शिकायत में बताया कि चोरों ने उसके घर में घुसकर 45 हजार रुपये तथा ढाई तोले सोने के आभूषण चोरी कर लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें