फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरों ने फैक्ट्री समेत चार स्थानों पर की चोरी

Mon, 25 Mar 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चोरों ने एक फैक्ट्री समेत चार स्थानों से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
सेक्टर-18 के दीदार सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी जमीन भगवानपुर गांव में है। वहां पर ट्यूबवेल का कमरा बना हुआ है। 21 मार्च की रात चोरों ने वहां से एक सिलिंडर, दो एकड़ लंबी केबल तार, एक झटका मशीन, उसकी बैटरी, चार्जर व दवाइयां चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
उधर, थाना सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में श्याम नगर मॉडल टाउन निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह ट्रांसपोर्टर है। उसके पिता के पास एक गाड़ी थी। वर्ष 2010 में उस गाड़ी में राजस्थान के एरिया में आग लग गई थी। पिता ने उस गाडी का इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम ले लिया था।
विज्ञापन

उसके बाद पिता ने इंश्योरेंस कंपनी से उक्त गाड़ी की जली हुई चेसीज को अपने प्लॉट झींवरहेड़ी में रखवा दी थी। वर्ष 2018 में उसके पिता का देहांत हो गया था। जनवरी माह में किसी ने उस चेसिज को चोरी कर लिया। काफी तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला।
रामपुरा कॉलोनी के राजेश नंदा ने बताया कि 20 मार्च को वह अपनी दुकान को बंद करके ताला लगाकर अपने घर चला गया था। 21 मार्च की सुबह वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के बाहर रखे जनरेटर की बिजली बनाने वाली मोटर नहीं थी। जिससे उसे करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

वहीं थाना सदर यमुनानगर पुलिस को बाकरपुर गांव के कमल ने बताया कि वह एक साल से चहल प्लाईबोर्ड फैक्ट्री कामीमाजरा में काम करता है। फैक्ट्री का सारा काम उसकी ही देखरेख में चलता है। वह 15 मार्च को फैक्ट्री बंद करके घर चला गया था। अगले दिन वह लौटा तो फैक्ट्री की बाहर वाली दीवार टूटी मिली। वहां से एल्यूमीनियम की 20 प्लेट नहीं मिलीं। पुलिस ने मौके का मुआयना करते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें