रादौर। क्षेत्र के गांव सांगीपुर से दो किसानों के खेतों में लगे ट्रांसफार्मर से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। एसडीओ रादौर अभिषेक कुमार ने शिकायत में बताया कि 16 दिसंबर रात को किसी ने गांव सांगीपुर के किसान सिंहराम व विनोद कुमार के खेत में लगे ट्रांसफार्मर से सामान चोरी कर लिया। इससे निगम को 88,300 रुपये का नुकसान हुआ है पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद