यमुनानगर। चोरों ने घर में घुसकर नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गांव अलाहर निवासी नंदन किशोर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोरों ने रात को उनके घर में घुसकर पांच कोके, दो जोडी कानों के झुमके, दो जोड़ी पाजेब, एक कड़ा, दो चेन, चार चुकटियां, छह चांदी की अंगूठियां व दो हजार रुपये चोरी कर लिए। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद