यमुनानगर। गांव जठलाना में घर से दस हजार रुपये व गहने चोरी कर लिए गए। घटना 12 सितंबर की रात हुई। चोरी सूचना पर थाना जठलाना पुलिस ने मौके पर छानबीन की। बाद में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। शिकायत में जठलाना निवासी संदीप कुमार ने बताया कि 12 सितंबर को घर पर नहीं थे। इसी दौरान घर से दस हजार की नकदी, एक 15 तोले सोने की चेन, पांच तोले चांदी की दो चेन, सोने की दो अंगूठी, बच्चों के चांदी के कंगन, पांच चुकटियां, एक जोड़ी सोने की बालियां, तीन जोड़ी चांदी की चेन चोरी कर लिए गए। घर लौटने पर चोरी का पता लगा। संवाद