फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर, डेयरी से नकदी, गहने ले गए चोर

Sat, 04 Jan 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने सदर थाना क्षेत्र के मंडी गांव में घर व शहर की प्रोफेसर कॉलोनी स्थित दूध डेयरी के ताले तोड़ 57 हजार की नकदी, गहनों समेत करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज किए हैं। मंडी गांव निवासी सत्तार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोर अलमारी के अंदर से 50 हजार रुपये, चांदी के जेवर, घर में रखा गैस सिलिंडर, मोबाइल फोन व अन्य सामान ले गए। उधर, कान्हड़ी कलां निवासी सोनू कुमार ने बताया कि उसकी प्रोफेसर कॉलोनी में सचिन नाम से दूध की डेयरी है। चोर डेयरी दुकान से दो इनवर्टर, बैटरी, लगभग 15 किलोग्राम देसी घी, 10 किलोग्राम क्रीम, सात हजार रुपये व अन्य सामान ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें