फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरों ने अस्पताल से चुराई बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नागरिक अस्पताल से चोरों ने बाइक चोरी कर ली। जिस व्यक्ति की बाइक चोरी हुई उसका बेटा अस्पताल में ही भर्ती था। पुलिस चौकी रामपुरा को दी शिकायत में नाहरपुर गांव के विकास ने बताया कि चार दिन से उसका बेटा जिला अस्पताल में भर्ती है। 19 जनवरी को वह बाइक पर शाम पांच बजे अस्पताल में खड़ी की थी। रात करीब साढ़े 11 बजे वह अस्पताल के बाहर आया तो देखा कि वहां पर उसकी बाइक खड़ी थी। उसके बाद वह बेटे के पास जाकर सो गया। सुबह सात बजे जब वह घर खाना लेने जाने लगा तो देखा वहां पर उसकी बाइक नहीं थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें