श्मशान घाट में चोरी हुए पंखे की हुक को दिखाते सुभाष तुली। स्वयं
व्यासपुर। श्मशान घाट में बीते 10 दिनों के भीतर तीसरी बार चोरी की वारदात सामने आई है। श्मशान घाट प्रबंधक कमेटी सदस्य सुभाष तुली ने बताया कि चोर इस बार श्मशान घाट से नौ सीलिंग फैन चोरी कर ले गए। चोर पंखे उतारने के लिए वे अपने साथ लकड़ी की बड़ी सीढ़ी लेकर पहुंचे थे। चोरी के बाद चोर सीढ़ी को वहीं छोड़ कर भाग गए। तुली ने बताया कि इसी महीने में पहले भी दो बार श्मशान घाट में चोरी की घटना घट चुकी है। पुलिस को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे पहले दानपात्र तोड़ कर नकदी चुरा ले गए थे। संवाद