यमुनानगर। किशनपुर दामला गांव में शनिवार देर रात चोरों ने बाड़े में घुसकर 43 भेड़-बकरियां चोरी कर लीं। थाना सदर यमुनानगर की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में राजिंद्र कुमार ने बताया कि उसके और उसके भाई नंदराम के पास कुल 90 भेड़ें और 20 बकरियां थीं, जिन्हें उन्होंने बैंक से लोन लेकर खरीदा था। यही पशु परिवार की आजीविका का मुख्य साधन हैं। उसने घर के पास ही पशुओं का बाड़ा बना रखा है। वह रविवार की सुबह बाड़े में गया तो 15 भेड़, 25 मेमने और 3 बकरे गायब थे। चोरी हुए पशुओं की कीमत करीब 2.60 लाख है। जांच अधिकारी एएसआई मेनका रानी के मुताबिक चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद