फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने काटी किसानों के नलकूपों के तार

Tue, 18 Feb 2014 12:04 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल बिलासपुर के गांव बसातियांवाला में सोमवार रात चोरों द्वारा खेतों में लगे नलकूपों से हजारों रुपये के तार को चुरा लिया गया। किसानों ने जिसकी शिकायत तुरंत पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है। गांव निवासी कर्मबीर ने बताया कि वह हर रोज की शाम को अपने खेतों से कार्य को खत्म करके अपने घर चला गया था अगले दिन जब वह सुबह खेत में आया तो उसने देखा की उसके खेत में लगे नलकूप की तार नहीं है जब उसने जांच की तो पता चला की उसके नलकूप के समीप बने कमरे से नलकूप तक के तार को चोरों द्वारा काट लिया गया है।

जब उसने इसके बारे में पास के खेतों में देखा तो उनके खेतों के समीप लगते खेतों में से भी चोरों द्वारा नलकूप के समीप बन कमरे से नलकूप तक की तार को काट कर चुरा लिया गया है। चोर किसान सरदूल सिंह, तलविंद्र सिंह, कुरड़िया राम, कर्मबीर सिंह, हरपाल सिंह, श्योराम के नलकूप से तार चोरी कर ले गए हैं। किसानों ने बताया कि उनका लगभग हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें