यमुनानगर। कांजनू में चोरों ने बाड़े का ताला तोड़कर आठ भेड़ें चोरी कर लीं। घटना 25 मार्च की रात की बताई जा रही है। जिसमें पीड़ित ने अब शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़ित अमित कुमार ने रादौर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोज की तरह भेड़ों को बाड़े में बंद कर ताला लगाकर घर चला गया था। सुबह पहुंचने पर गेट का ताला टूटा मिला और अंदर से आठ भेड़ें गायब थीं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जांच की और अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद