फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चुराने वाला चोर, खरीदने वाला कबाड़ी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बूडिया पुलिस की टीम ने एक चोर व एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक ईश्वर चंद ने बताया कि गांव बूड़िया के पुनीत कुमार ने एक शिकायत दर्ज करवाई थी कि दो मई को किसी ने उसके घर से लोहे के तीन गेट चोरी कर लिए हैं। इस शिकायत पर उप निरीक्षक ओम प्रकाश के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए लक्ष्मी नारायण कॉलोनी जगाधरी निवासी राघव कुमार उर्फ लखन को गिरफ्तार किया।पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने चोरी किए गए लोहे के गेट को कबाड़ी को बेचा है। पुलिस ने कबाड़ी गांव दयालगढ़ के संतराम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरी किए गए लोहे के गेट भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें