फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बेटी की शादी के लिए रखी 80 हजार की नकदी व गहने लेकर चोर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। शहर की गंगा नगर कॉलोनी में चोर सुरेश कुमार के घर में घुसकर 80 हजार की नकदी और गहने लेकर फरार हो गये। यह नकदी व गहने सुरेश ने बेटी की शादी के लिए रखे हुए थे। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गंगा नगर कॉलोनी निवासी सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अंबाला शहर में मजदूरी करता है। रोज की तरह रात 10 बजे वह और परिवार के अन्य सदस्य खाना खाकर घर पर सो गए थे। रात करीब दो बजे घर में आवाज होने पर उसकी आंख खुल गई। उसने देखा कि अज्ञात व्यक्ति उनके कमरे से बैग उठाकर बाहर फरार हो गया। बैग में बेटी की शादी के लिए रखी 80 हजार रुपये की नकदी, सोने की नथली, चांदी की पायल व अन्य सामान था। उन्होंने डायल 112 पर चोरी की सूचना दी और आरोपी की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें