मुख्यमंत्री से भेंट करने पहुंचे सैनी समाज के प्रधान व अन्य। स्वयं
रादौर। प्रदेश में कट रही बुढ़ापा पेंशन बहाल करने के लिए सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ स्थित निवास पर मिला। संदीप ने मुख्यमंत्री के समक्ष आय के आधार पर काटी जा रही वृद्धों की पेंशन के मामले को रखा। इस पर मुख्यमंत्री नेआश्वासन दिया कि बुजुर्ग उनके लिए सम्मानीय हैं। उनकी पेंशन के मामले की जांच कराई जाएगी। वहीं जिसने गलत तरीके से पेंशन लगवाई है, केवल उनकी पेंशन काटी जाएगी। सही माध्यम से लगाई गई पेंशन को काटा नहीं जाएगा। संवाद