फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डॉक्टर के घर में घुसकर पथराव, गाड़ी के शीशे भी तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरि नगर में डॉक्टर के घर में घुस कर कुछ लोगों ने मारपीट की। आरोपियों ने उनकी कार के शीशे भी तोड़ दिए। थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में कमानी चौक पर हरि नगर निवासी डॉ. कमलजीत कौर ने बताया कि वह अपने काम पर गए हुए थे। उसी दौरान उनके घर में आकर लाजपत नगर के लड़के नितिन, झुनझुन कई अन्य लड़कों के साथ मिलकर हमला कर दिया। हमलावरों में एक डॉक्टर का लड़का भी है। आरोपियों ने घर में ईंट पत्थर भी बरसाए। इस दौरान उनके घर में एक छोटी बच्ची भी थी। आरोपियों ने उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। उन्हें डर है कि वह दोबारा भी घर में घुस कर हमला कर सकते हैं। हमले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की और कार्रवाई करते हुए हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें