फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पानी के लिए रोजाना पार करते हैं राष्ट्रीय राजमार्ग

Wed, 30 Apr 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। फैजपुर गांव में इन दिनों पानी की किल्लत चल रही है। लोगों को दिन रात खनन सामग्री वाहनों से व्यस्त रहने वाले जगाधरी पांवटा राष्ट्रीय राजामार्ग पर रोजाना पानी लाना पड़ रहा है। इससे सिर पर पानी का बोझ लेकर महिलाओं व बच्चों को हादसों का खतरा सता रहा है।
गांव में सप्लाई के लिए लगे तीन में से दो ट्यूबवेल खराब हो चुके हैं। पूरे गांव के पानी की सप्लाई का दबाव एक ही ट्यूबवेल पर आ गया है। इस ट्यूबवेल का वाटर लेवल नीचे होने के कारण पानी भी कम आता है। अब गर्मी में पानी की खपत व मांग बढ़ने से गांव में जल संकट गहरा गया है। पानी के लिए लोगों को रोजाना गांव से दूर नेशनल हाईवे पार करना पड़ता है।
विज्ञापन

जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे पर खनन सामग्री के भारी भरकम वाहनों का काफी दबाव है और आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। पानी की जरूरत के लिए लोगों को रोजाना जान के जोखिम का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह काम व पढ़ने जाने वाले विद्यार्थियों को हो रही है। अक्सर नेशनल हाईवे के किनारे फैजपुर के पास छोटे बच्चों को हैंडपंप पर नहाते देखा जा सकता है।
फैजपुर निवासी सुलेमान, आशिक, राशिद, सवाला, शाहिदा, शर्मीला, इशरत, जवेदा, नसरीन, रफाकत, कामिल, मुनसाद व अन्यों ने बताया कि गांव में पानी की सप्लाई के लिए तीन ट्यूबवेल लगे हैं। जिनमें दो खराब हो गए हैं। ऐसे में पूरे गांव की पानी सप्लाई का दबाव एक ही ट्यूबवेल पर आ गया है। वहीं, जिस बूस्टर से पानी की सप्लाई हो रही है। उसकी कई बार गेज खराब हो चुकी है।
विज्ञापन

एक ट्यूबवेल का वाटर लेवल काफी नीचे जा चुका है, जिसे पीने के पानी की सप्लाई नहीं होती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे कई बार विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि हर गर्मी में यह समस्या आती है। दिन-रात नेशनल हाईवे पर भारी वाहन दौड़ते हैं। ऐसे लोगों को सड़क पार करने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें