फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घरों में घुसकर की तोड़फोड़, तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल

Mon, 28 Oct 2024 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर। अमलोहा गांव में रविवार सुबह कुछ हथियारबंद लोगों ने रंजिशन तीन भाइयों के घर में घुसकर तलवारों, लाठियों व बिंडो से हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में रखे सामान को तोड़ डाला। हमले में तीन महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।
दो भाइयों को सरकारी अस्पताल रादौर में उपचार के लिए ले जाया गया। वहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें सिविल अस्पताल यमुनानगर रेफर किया गया। मामले को लेकर प्रभावित पक्ष के लोग थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह से मिले। थाना प्रभारी ने प्रभावित पक्ष के लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस हमलावरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

गांव अमलोहा निवासी बलवान सिंह ने दी शिकायत में बताया कि उनकी गांव के युवक से 27 अक्तूबर की सुबह खेत में पानी देने को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद युवक ने कस्सी से उसके सिर पर हमला कर दिया। कस्सी उसकी बाजू पर लगी। वह किसी तरह मौके से अपनी जान बचाकर भागा और अपने भतीजे नीरज के साथस रकारी अस्पताल रादौर में गया। वहां डॉक्टरों ने उसे यमुनानगर रेफर कर दिया।
इसके बाद युवक ने 15 से 20 हमलावरों के साथ मिलकर उसके, उसके भाई महेंद्र सिंह व सलिंद्र सिंह के घर पर लाठियों, डंडे व तलवारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके घरों में घुसकर चार कारों के शीशे तोड़ दिए व दो बाइक भी तोड़ दी। तीनो भाइयों के मकानों की खिड़कियों पर लगे शीशे व अन्य सामान भी तोड़ डाला।
विज्ञापन

हमलावरों ने महेंद्र की पत्नी पिंकी, बलवान की पत्नी ममता, शिखा के अलावा महेंद्र सिंह पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। गांव में हुए हमले को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस बारे में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें