यमुनानगर। नवाब कॉलोनी में आरोपियों ने एक परिवार पर हमला किया और बाइक तोड़ दी। थाना गांधी नगर पुलिस ने आरोपी जीजा-साला प्रदीप और आशु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में सहारनपुर के रहने जय प्रकाश ने बताया कि वह कई वर्षों से अपनी बेटी आशा, दामाद कर्णपाल व अन्य परिजनों के साथ नवाब कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा है। मंगलवार की शाम दामाद कर्णपाल और छोटी बेटी मुन्नी से आरोपियों ने मारपीट की। किसी तरह मामला शांत हुआ और सभी घर लौट आए। इसके बाद आरोपी घर पहुंच गए उसके सिर पर रॉड से हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद