चाइल्डलाइन टीम सदस्यों का चेकअप करते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा चाइल्डलाइन स्टाफ की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। चाइल्डलाइन के कोऑर्डिनेटर भानू प्रताप ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से किए गए लॉकडाउन में लोगों की व बच्चों की सहायता को लेकर चाइल्ड लाइन की टीम 24 घंटे कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि टीम सदस्यों को रोजाना काफी लोगों के संपर्क में जाना पड़ता है। इन सब बातों को देखते हुए चाइल्डलाइन की निदेशिका डॉ अंजू बाजपेयी ने टीम के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति संज्ञान लिया और मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ विजय दहिया से बात करके टीम के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य चेकअप कराया। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने चाइल्डलाइन कार्यालय में चाइल्डलाइन के सभी स्टाफ सदस्यों की कोविड-19 के संदर्भ में स्क्रीनिंग की। साथ ही टीम को खुद को कैसे सुरक्षित रखना है, इस विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ अंजू बाजपेई ने बताया कि चाइल्डलाइन के सभी टीम सदस्य कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुसार ही आगे कार्य करेगी। साथ ही उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि इस महामारी की भयावहता को समझें और घर पर ही रहें। किसी भी प्रकार से मुसीबत में फंसे बच्चों की मदद के लिए 1098 पर निशुल्क कॉल करके मदद प्राप्त करें।