फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: थर्मल की राख ग्रामीणों को कर रही परेशान

Wed, 01 May 2024 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर से सटे गांव परवालों में थर्मल की राख उड़ने से ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की माने तो राख के कारण गांव में दो मौतें भी हो चुकी हैं और लोगों में सांस, दमा, खांसी, कैंसर, आंखों की समस्या उत्पन्न हो गई है। आए दिन कोई न कोई बीमारी की चपेट में आ रहा है और बच्चों में आंखों व गले में खराश की बीमारी हो रही है।
सरपंच कमलजीत, राकेश पंच, शिव दयाल, हरीकेश पंच, टीटू सैनी, जरनैल, सुमेर चंद, संजीव, रामेश्वर, प्रवीन पंच, संजू, सुरेश, भीम, बिट्टू पंच, पवन कुमार, डॉ. राजेश सत प्रकाश ग्रामीणों ने बताया कि जिस मालिक की यह जमीन थी उसने यह 10 एकड़ की जमीन किसी और को बेच दी और अब वह इस जमीन पर थर्मल की राख गिरवा रहा है। जब जमीन को बेचा गया था तब यहां मिट्टी थी और मिट्टी के होने से गांव वालों को कोई भी शिकायत नहीं थी।
विज्ञापन

अब समस्या बढ़ गई हैं क्योंकि राख के उड़ने से धूल के गुबार बन गांव में आते हैं। इससे गांव वालों का जीना दूभर है। उन्होंने कहा कि जब भी हवा चलती है तो यह यह धूल के गुबार विकराल रूप धारण कर लेते हैं। कई दिनों से गर्मी और लू चलने से खाली पड़ी जमीन पर डाली गई राख गांव में दाखिल हो जाती है।
इसकी वजह से दिन में कपड़े भी नहीं सुखा सकते और छत पर भी राख ही राख हो जाती है। राख के कारण गांव में दो मौतें भी हो चुकी हैं और गांव में सांस, दमा, खांसी, कैंसर, आंखों की समस्या उत्पन्न हो गई है। आए दिन कोई न कोई बीमारी की चपेट में आ रहा है और छोटे बच्चों में आंखों व गले में खराश जैसी बीमारी पनपने लगी है।
विज्ञापन

मौके पर कर्मचारी को भेज कर जगह का मुआयना कराया जाएगा। इसके बाद वहां के मालिक से बातचीत भी की जाएगी, जिससे ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो सके। - विरेंद्र पूनिया, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें