पानीपत। शहर और आसपास के गांव में बिजली मरम्मत कार्य होने से शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी। मिली जानकारी के अनुसार सब स्टेशन 132 केवी सेक्टर 18 के 33 केवी सेक्टर 13/17 पार्ट वन और सेक्टर 13 17 पार्ट टू के 11 केवी सेक्टर 13/17 कंडक्ट, सेक्टर 18, सेक्टर 6 तहसील कैंप, प्रार्थना, अंसल सुशांत सिटी, नूरवाला, वृंदा इंक्लेव, मोहित नगर, जवा कॉलोनी,महादेव, भोला चौक ल, ज्ञानदीप, सब्जी मंडी, फतेहपुरी, मोहन ओवरसीज, रानिल होटल और स्पलेंडर इंडस्ट्रीज में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। संवाद