फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अंडरपास में नहीं होगा रिसाव, ज्वाइंट होंगे बंद

Fri, 26 Jul 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांधी नगर अंडरपास में पानी का रिसाव न हो, इसके लिए रेलवे अफसर हरकत में आए हैं। इनकी ओर से सीमेंटेंड ब्लॉक (जिनसे अंडरपास बना) के ज्वाइंट सील करने के निर्देश दे दिए हैं। इस पर टीम मौके पर पहुंची और अंडरपास से जलभराव खत्म करने के लिए पहले निकासी का प्रबंध किया। साथ ही सीमेंटेड ब्लॉक के बीच ज्वाइंट सील करने का काम शरू कर दिया गया।
गत सप्ताह बारिश के बाद गांधीनगर अंडरपास के अंदर रोड पर जलभराव के साथ ऊपर की दीवारों से पानी का रिसाव भी होने लगा। ये देख आने-जाने वाले लोगों को हैरानी हुई, क्योंकि अंडरपास साल पहले ही तैयार हुआ है। यहां अभी तक बारिश बाद रोड पर जलभराव की ही दिक्कत थी। दीवारों से पानी का रिसाव देख लोगों ने अंडरपास के कमजोर होने की आशंका जताई।
विज्ञापन

इस पर अमर उजाला ने 21 जुलाई के अंक में समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद रेलवे अफसरों ने मामले में संज्ञान लेकर मौके पर टीम भेजी। टीम को अंडरपास में जलभराव खत्म कर सीमेंटेंड ब्लॉक के ज्वाइंट सील करने के निर्देश दिए। जिस पर टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अंबाला से चीफ जनरल मैनेजर पंकज गुप्ता ने बताया कि टीम को भेज अंडरपास में जलभराव खत्म कर दिया गया है। साथ ही यहां पानी का रिसाव बंद करने के लिए ब्लॉक ज्वाइंट सील करने के निर्देश दिए हैं। टीम ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें