फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुकानों के बाहर सुबह नहीं मिलेगा कचरा

Fri, 27 Dec 2024 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम ने जगाधरी व यमुनानगर के व्यावसायिक क्षेत्रों में रात को कचरा कलेक्शन करने का कार्य शुरू किया हुआ है। सुबह आने पर दुकानदारों को बाजारों के मार्ग साफ व सुंदर नजर आते है। न तो दुकानों के बाहर कचरा मिलता है और न ही सड़कों पर।
कुछ दिन पहले ही नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने सफाई अधिकारियों को रात में व्यावसायिक क्षेत्रों से कचरा कलेक्शन करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद निगम के दोनों जोन में सफाई अधिकारियों ने रात के समय यह कार्य करवाना शुरू कर दिया। अब रोजाना रात को व्यावसायिक क्षेत्रों में कचरा कलेक्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन

निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने दुकानदारों का आह्वान किया कि वे रात को दुकान बंद करते समय कचरे से भरा डस्टबिन दुकान के बाहर रखकर जाए। उन्होंने बताया कि शहर में मॉडल टाउन, रादौर रोड, खेड़ा मोहल्ला, मीरा बाई मार्केट, रेलवे रोड, जगाधरी बाजार, बर्तन बाजार, झंडा चौक, स्कूल रोड, सिविल लाइन समेत काफी एरिया व्यावसायिक क्षेत्र है।
इन स्थानों पर विभिन्न तरह की दुकानें हैं, जहां दिनभर कचरा एकत्रित होता था। दिन में कचरा एकत्रित करने में परेशानी होती थी। क्योंकि बाजारों में भीड़ होती थी। ऐसे में सफाई करने के बाद भी फिर से गंदगी फैल जाती थी।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले दोनों शहरों के व्यावसायिक क्षेत्रों में रात के समय डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने और सफाई कराने का निर्णय लिया गया था। अब दोनों जोन के व्यावसायिक क्षेत्रों में रात के समय कचरा एकत्रित करने व सफाई का कार्य किया जा रहा है। जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह के नेतृत्व में व्यावसायिक क्षेत्रों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है। वहीं, जोन दो में सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में व्यावसायिक क्षेत्रों से कचरा एकत्रित करने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही रात को सफाई का कार्य भी शुरू कराया जाएगा। ताकि हमारा शहर साफ व सुंदर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें