फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महाआरती में जयकारे लगा किया शंखनाद

Mon, 16 Jun 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। पंजाबी धर्मशाला में मां जगत जननी व सतगुरु देव शक्तिपुत्र महाराज की महाआरती हुई। आयोजन भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। इस दौरान जयकारों के साथ शंखनाद किया गया।
कार्यक्रम में सुमन व श्रुति चमरौडी ने गुरुवर व मां के जयकारे लगवाए। उपस्थित भक्तों ने शंखनाद करते हुए महाआरती की। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र मेहता ने कहा कि हम जब तक आत्मा के स्वभाव को जानेंगे व समझेंगे नहीं, तब तक हम सत्य को नहीं पकड़ पाएंगे। जब तक हम आत्मा के रूप, रंग, स्वभाव के बारे में नहीं जानेंगे, तब तक आत्मा का जीवन नहीं जी पाएंगे। आत्मा का मूल स्वभाव होता है प्रेम व लगाव का।
विज्ञापन

उन्होंने कहा हमें अपने गुरु, प्रकृति, मार्गदर्शक से प्रेम करना चाहिए, उसके प्रति लगाव होना चाहिए। जिला अध्यक्ष कृष्ण त्यागी ने कहा कि आज जिस तरह से पूरे देश में अशांत माहौल है।
विज्ञापन

वर्तमान में नशे का व्यापार चल रहा है। युवा पीढ़ी नशे से ग्रसित है। मौके पर राजेश बुबका, बलवंत, करनैल, बलबीर, सुभाष, रोहित, सोहनलाल, शेर सिंह, तेजपाल, राय सिंह, नैबो, पिंकेश, सत्यप्रकाश, राजबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें