यमुनानगर। शहर थाना के अंतर्गत हमीदा पुलिस चौकी की टीम ने एक ही दुकान में दो बार चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इंचार्ज गुरदयाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी एक युवक चोरी की फिराक में तीर्थ नगर की टपरिया के पास घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर मुख्य सिपाही अखिलेश वालिया की टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान तीर्थ नगर डेहा बस्ती निवासी बादल के नाम से हुई। आरोपी ने चोरी के दो मामलों का खुलासा किया। आरोपी ने 13 जनवरी को खजूरी रोड शर्मा सर्विस स्टेशन से दीवार में सुराख कर सामान चोरी किया था। फिर दोबारा इसी दुकान पर 26 जनवरी को सामान चोरी कर लिया था। इंचार्ज ने बताया कि इस मामले में पहले भी दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इसमें एक आरोपी की गिरफ्तारी बकाया है जिसको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसकी न्यायिक हिरासत में भेज दिया।