फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: परीक्षा केंद्रों पर रही सख्ती, विद्यार्थियों की हुई जांच

Fri, 21 Mar 2025 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं के सबसे कठिन विषय गणित की वीरवार को परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए जिले में कुल 48 केंद्र बनाए गए थे। कठिन विषय होने के कारण केंद्रों पर भारी सख्ती देखने को मिली। वहीं, परीक्षा को लेकर सुबह विद्यार्थियों में भी डर व तनाव देखने को मिला।
विज्ञापन

इस दौरान सभी ने एक दूसरे से गणित के सूत्रों व प्रश्नों को लेकर चर्चा की। कई स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ उनके अध्यापक भी सुबह केंद्रों पर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव रहित परीक्षा देने को प्रेरित किया। वहीं, उन्हें गणित के मुश्किल सूत्रों का दोहराव करवाया। दूसरी तरफ केंद्रों पर काफी सख्ती रही। कड़ी जांच के बाद ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू रही। सभी केंद्रों पर पुलिस कर्मचारी तैनात रहे। पुलिस कर्मियों ने केंद्र के आसपास किसी को खड़ा नहीं होने दिया। सभी केंद्रों पर उड़नदस्तों के सदस्यों ने निरीक्षण किया।
वहीं, परीक्षा के बाद विद्यार्थी केंद्र से खिलखिलाते हुए बाहर निकले। विद्यार्थियों ने बताया कि सबसे कठिन विषय की परीक्षा बेहतरीन रही। सुबह तक इसे लेकर डर था, लेकिन आसान प्रश्न पत्र ने तनाव व डर दूर कर दिया। आसान प्रश्नपत्र के कारण परीक्षा बहुत अच्छी हुई। जिससे विद्यार्थी बेहद खुश नजर आए। इस दौरान नोडल एवं उपजिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान ने बताया कि नकल रहित परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सभी बंदोबस्त किए गए हैं। वीरवार को गणित की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। किसी केंद्र पर नकल व उपद्रव का कोई समाचार नहीं मिला। परीक्षा के लिए दस उड़नदस्ते बनाए गए हैं। उड़नदस्तों ने 44 से ज्यादा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


-

फोटो:- 2

आसान था प्रश्नपत्र

प्रियंका ने बताया कि उसकी परीक्षा शानदार रही। गणित काफी कठिन विषय है, जिस कारण पहले डर व तनाव था। परंतु आसान प्रश्नपत्र ने परीक्षा सरल बना दी। प्रश्नपत्र देकर विद्यार्थी खुश हो गए। परीक्षा में बाहर से कोई अतिरिक्त प्रश्न नहीं पूछा गया। जिससे सभी की परीक्षा अच्छी हुई।

-

फोटो:- 3

पहले था तनाव

अनुराधा ने बताया कि गणित को लेकर पहले डर था, जिस कारण परीक्षा को लेकर तनाव भी बना हुआ था। सुबह केंद्र के बाहर सभी ने इसी को लेकर चर्चा की। परंतु जब प्रश्नपत्र मिला तो डर व तनाव दूर हो गया। चूंकि सभी प्रश्न सरल थे। सभी के उत्तर सहजता से दिए हैं।



फोटो:- 4

सभी कोड थे समान

रिया ने बताया कि डर था कि परीक्षा में पाठ्यक्रम से बाहर और कठिन प्रश्न पूछे जा सकते हैं। परंतु ऐसा कुछ नहीं हुआ। पत्र में पूछे सभी प्रश्न सरल व पाठ्यक्रम से लिए गए थे। एक नहीं चारों सेट आसान व लगभग एक समान थे। सभी सेट में कई एक जैसे प्रश्न आगे-पीछे करके पूछे गए थे।

-

फोटो:- 5

इसी का था डर

वैशाली ने बताया कि गणित सबसे कठिन विषय है। विद्यार्थियों में सिर्फ इसी परीक्षा का रहता है। कठिन विषय होने के कारण इसकी काफी तैयारी की थी। सुबह तक इसे लेकर डर था। परंतु आसान प्रश्नों ने डर दूर कर दिया। जिससे परीक्षा काफी अच्छी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें