फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फिर नहीं लगी शराब के ठेकों की बोली

Tue, 10 Jun 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। औद्योगिक नगरी में 55 में से बकाया 45 जोन के ठेकों की नीलामी कराने के प्रशासन की तरफ से अब तक किए गए सभी प्रयास असफल रहे। सोमवार को यह बोली होनी थी, लेकिन किसी भी शराब ठेकेदार ने कोई बोली नहीं लगाई, ऐसे में एक बार फिर से जिला आबकारी एवं कराधान विभाग की झोली खाली रह गई।
वहीं 12 जून को नई शराब की पॉलिसी लागू हो जाएगी। यह नीति 12 जून से 31 मार्च 2027 तक यानि 21.5 महीनों के लिए लागू होगी, जिसके बाद भविष्य की सभी नीतियां एक अप्रैल से आरंभ होकर 31 मार्च को खत्म होने वाले वित्तीय वर्ष के अनुसार संचालित होंगी। ऐसे में यदि ठेकों की बोली नहीं लगती तो सरकार को 403.76 करोड़ रुपये का नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अब मंगलवार को दोबारा से बकाया 45 जोन के ठेकों की नीलामी होगी। आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ठेकों की बोली लगाने के लिए ठेकेदारों को बिना किसी डर के बोली लगाने के लिए अपील की जा चुकी है, लेकिन ठेकेदार सामने नहीं आ रहे। उन्हें समझाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें