रादौर। गांव गुमथला से 38 वर्षीय युवक दो दिन से लापता है। पुलिस ने युवक के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया है। गांव गुमथला निवासी शिवकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा मुकेश कुमार प्राइवेट नौकरी करता है। मुकेश पांच नवंबर की सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। उन्होंने बेटे के बारे दोस्तों, रिश्तेदारों व अन्य लोगों से पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर मुकेश की तलाश शुरू कर दी है। संवाद