फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कांग्रेस और आप में मचा घमासान, टिकट न मिलने से कई नाराज

Fri, 13 Sep 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अभय सिंह
विज्ञापन

जगाधरी। विधानसभा चुनाव में अभी तक गठबंधन की उम्मीद पर काम कर रही कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। दोनों ही पार्टी ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। कांग्रेस ने यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व अध्यक्ष रमन त्यागी पर भरोसा जताया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने युवा ललित त्यागी को मैदान में उतारा है।
इसी तरह जगाधरी सीट से पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ नेता अकरम खान को कैबिनेट मंत्री के सामने उतरा है। आप आदमी पार्टी ने कांग्रेस छोड़ने वाले आदर्शपाल को टिकट दी है। बुधवार को जगाधरी सीट से अकरम खान को प्रत्याशी बनाने पर आदर्शपाल ने कांग्रेस छोड़ने की घोषणा कर दी। आप ने बिना देर किए आदर्शपाल को जगाधरी सीट से टिकट दे दी। सभी दलों के नेताओं ने अंतिम दिन वीरवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।
विज्ञापन

दोनों पार्टियों के प्रत्याशी घोषित हो जाने के बाद भाजपा की तरह इन दलों में भी घमासान मच गया है। चूंकि दोनों ही दलों में कई नेता टिकट की प्रबल दावेदारी कर रहे थे। इसके लिए वे जगह जगह जाकर कैपेनिंग तो कर ही रहे थे, साथ सोशल मीडिया पर भी इसका जोर-शोर से प्रचार कर रहे थे। टिकट न मिलने से खफा नेताओं ने पार्टी से दूरी बनना शुरू कर दिया है। जिसका नजारा नामांकन के दौरान देखने को मिला। टिकट के दावेदार वीरवार को प्रत्याशी के नामांकन नजर नहीं आए।
यमुनानगर सीट पर कांग्रेस के पूर्व जिला को-ऑर्डिनेटर एवं पूर्व जिप अध्यक्ष श्यामसुंदर बत्रा टिकट की दावेदारी कर रहे थे। चुनाव की घोषणा के साथ ही श्याम सुंदर बतरा ने प्रचार वाहन दौड़ना शुरू कर दिया था। इसके लिए कई ई-रिक्शा, ऑटो इत्यादि काम पर लगाए थे। बत्रा वरिष्ठ कांग्रेसी होने के साथ कुमारी सैलजा के बेहद करीबी हैं।
देर रात प्रत्याशियों की सूची घोषित होने के बाद वीरवार सुबह उन्होंने समर्थकों के साथ शहर के होटल में बैठक की। इसके बाद राजनीतिक उठा पटक शुरू हो गई है। हालांकि श्याम सुंदर बत्रा का कहना है कि वे पार्टी के साथ हैं और यह उनकी निजी बैठक थी। अप्रत्यक्ष रूप से इसे यमुनानगर उम्मीदवार को नुकसान होगा, जिसका असर प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिलेगा।
इसी तरह जगाधरी से आदर्शपाल ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी से नामांकन दाखिल कर दिया है। 2019 में आदर्शपाल बसपा से कंवरपाल के सामने लड़े थे। कांग्रेस की तरफ से अकरम खान प्रत्याशी थे। त्रिकोणी मुकाबले में आदर्शपाल ने कंवरपाल को कड़ी टक्कर दी थी। तीनों प्रत्याशी एक ही क्षेत्र से हैं और चर्चित चेहरे हैं।
अभी तक आदर्शपाल के पार्टी में रहने से कांग्रेस बेहद मजबूत स्थिति में थी, लेकिन अब यहां पर भी उसे नुकसान झेलना पड़ सकता है। वीरवार को नामांकन दाखिल करने से पहले आदर्शपाल ने समर्थकों के साथ बैठक की। जिसमें वे रो पड़े और उन्होंने कहा कि यदि उनके लोग बोलेंगे तभी वे नामांकन करेंगे। आदर्शपाल के रोने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ सालों से आम आदमी पार्टी में जुड़े जगाधरी के योगेश सेठी योगी ने वीरवार को निर्दलीय नामांकन दायर कर दिया। योगेश सेठी स्वतंत्रता सेनानी एवं भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद मौजी सेठी के भाई हैं। इससे पहले वे पार्षद, मेयर व विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उस दौरान आप का इतना प्रभाव न होने के कारण वे जीत नहीं पाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें