फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीन दिन बादल छाने के आसार

Sun, 21 Dec 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी-अंबाला रोड पर कोहरे में लाइट जलाकर गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में कोहरे और कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार रात से ही मौसम ने करवट ली और रात नौ बजे जिले में घना कोहरा छा गया, जो शनिवार सुबह तक बना रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे और ठंड से फिलहाल राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन

दृश्यता बेहद कम होने के कारण वाहन चालक बेहद सतर्क होकर रेंगते हुए चलते नजर आए। हालांकि शनिवार सुबह 11 बजे तक कोहरे का असर कम हो चुका था। दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे दिनभर धूप नहीं निकली। पूरे दिन मौसम में अंधेरा सा छाया रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे का सबसे ज्यादा असर दुपहिया वाहन चालकों पर पड़ा। सुबह के समय कार्यालय और स्कूल जाने वाले लोग जोखिम उठाकर सड़कों पर निकले। पूरा दिन धूप नहीं निकलने पर लोग ठंड से ठिठुरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें