संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। प्रयागराज में उमड़े आस्था के सैलाब से यमुनानगर भी अछूता नहीं है। प्रयागराज के त्रिवेणी संगम के दर्शन के लिए यमुना की धरती से रोजाना दर्जनों लोग रवाना हो रहे हैं। जहां लोग स्वयं से प्रयागराज जाने की योजना बना रहे हैं।
वहीं जिले की विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं भी लोगों को प्रयागराज के साथ अयोध्या, काशी, बनारस सहित अन्य धामों का भ्रमण व दर्शन करवाने को लेकर काम कर रही है।
यही नहीं संस्थाएं लोगों को प्रेरित व उत्साहित कर रही हैं, ताकि वे प्रयागराज में अपनी प्राचीन संस्कृति व धरोहर के बारे जान सकें।
जिले की कई संस्थाओं की ओर से ट्रैवलर बस से लोगों को चित्रकूट, अयोध्या, काशी, बनारस, विश्वनाथ, मथुरा, वृंदावन सहित अन्य धार्मिक स्थानों व धामों का भ्रमण भी करवा रहे हैं।
इस दौरान यात्रियों के रहने व खाने-पीन की पूरी व्यवस्था संस्था की ओर से की जा रही है। ऐसे ऑफर लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। बता दें कि इस बार महाकुंभ में शामिल होने को लेकर लोगों ज्यादा उत्साह दिखाई दे रहे हैं। बड़े ही नहीं बल्कि किशोर व नवयुवा भी इस आस्था के सरोवर में डुबकी लगाने को लालायित हैं।