फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी का बाथरूम तोड़ा, स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच पाए चोर

विज्ञापन
theft - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
बुड़िया गेट चौकी क्षेत्र के गांव भगवानगढ़ में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में चोरों ने दीवार में सेंध लगा दी। चोर बाथरूम की दीवार तोड़कर बैंक में घुसे। लेकिन स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच पाये। चोर बैंक में रखा एक सिलिंडर चोरी कर ले गए। इसके अलावा बैंक में रखी नगदी सुरक्षित मिली। सुबह जब कर्मचारी बैंक पहुंचे, तो चोरी का पता लगा। मैनेजर सुलेख चंद ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बुड़िया गेट चौकी पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर सुलेख चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव भगवानगढ़ में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा है। रोज की तरह कर्मचारी मंगलवार सुबह बैंक पहुंचे तो बाथरूम की तरफ से दीवार में सेंध लगी हुई मिली। इसके बाद वह पहुंचे। उन्होंने जब जांच की तो स्ट्रांग रूम सुरक्षित है। न तो चोर स्ट्रांग रूम तक पहुंच पाये और न ही उसे तोड़ने का प्रयास किया गया। इसके अलावा बैंक में दस्तावेज व कंप्यूटर भी सुरक्षित मिले। बैंक से केवल एक सिलेंडर गायब है। इसके बाद लीड बैंक मैनेजर रणधीर सिंह भी बैंक में पहुंचे और जानकारी ली। मामले की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बुड़िया गेट चौकी इंचार्ज सतपाल ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें