बस स्टैंड कुटीपुर रोड स्थित रेडीमेड कपड़ों के एक शोरूम में सेंध लगाकर चोर लाखों रुपये का माल चोरी कर ले गए हैं। शोरूम के मालिक कलेसर निवासी दीपक चौधरी को पड़ोसी ने इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रतापनगर पुलिस एसएचओ सुभाष चंद्र ने टीम व फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। बस स्टैंड के नजदीक कुटीपुर रोड पर ब्रांड शॉप के नाम से कलेसर निवासी दीपक चौधरी का रेडीमेड कपड़ों का एक शोरूम है। बुधवार शाम दीपक अपने शोरूम को बंद कर शाम को घर चले गए। रात में बदमाशों ने पिछवाड़े से दीवार में सेंधमारी कर शोरूम में रखा लाखों रुपये का माल चोरी करले गए। दीपक चौधरी के पिता जसबीर सिंह व रविंद्र कुमार सरपंच ने बताया की बदमाश शोरूम के पीछे खाली प्लाट से सेंधमारी कर अंदर घुसे। शोरूम में रखें वस्त्रों को पॉलिथीन के बड़े बैग में भर कर बाहर निकाल लिया। उन्होंने बताया कि शोरूम से बदमाशों सारा माल साफ कर ले गए। दुकान के पिछे से चोरों ने किसी वाहन में सामान भरा और फरार हो गए। रविंद्र सरपंच ने बताया कि चोर जाते समय इनवर्टर बैटरी भी उठा ले गए। शोरूम संचालक दीपक चौधरी ने शोरूम में ब्रांडेड कंपनियों के कपड़े थे। जिसे पैक कर बदमाश उठा ले गए। शोरूम से 10 से 12 लाख रुपये तक का माल चोरी कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कैश काउंटर में रखे आठ हजार रुपये भी निकाल ले गए। एसएचओ प्रताप नगर सुभाष चंद्र ने बताया कि एक्सपर्ट के साथ घटनास्थल का मुआयना किया है। चोरी की शिकायत दर्ज कर ली गई है। चोरों का पता लगाया जा रहा है। एसएचओ ने बताया कि एक्सपर्ट टीम ने कई जगह से चोरों के उंगलियों के निशान लिए हैं। जिन पर जांच की जाएगी। एसएचओ ने बताया कि जल्दी बदमाशों का पता लगा लिया जाएगा।