फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से गहनों समेत लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी के गुरु अर्जुन नगर कॉलोनी में लॉकडाउन में बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर चोरों ने 30 तोले चांदी के गहनों समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। जब परिवार घर पहुंचा तो चोरी का पता चला। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरु अर्जुन नगर निवासी युधवीर चौहान ने बताया कि लॉकडाउन होने पर वह अपने परिवार सहित अपने गांव भंभौली चला गया था। लॉकडाउन में वे काफी दिनों तक गुरु अर्जुन नगर नहीं आ पाए। मंगलवार को वह जब गुरु अर्जुन नगर अपने मकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि मकान के ताले टूटे हुए है। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा हुआ था। जब उसने मकान के अंदर का सामान चैक किया तो एक एलईडी, दो हाथ की घड़ियां, 30 तोले चांदी के गहने व अन्य सामान गायब था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें