साढ़ौरा स्थित दुकान के ताले तोड़ चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं, अन्य स्थानों से चार मोटरसाइकिलें चोरी हो गई। इन मामलों में भी पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
गांव नौशहरा निवासी प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने साढ़ौरा में जनरल सामान की दुकान की हुई है। देर शाम वह रोज की तरह दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह के वक्त वह दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा पड़ा था और सामान बिखरा पड़ा था। उसने सामान की जांच की तो दुकान से हजारों रुपये का सामान गायब था। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
गांव सुघ माजरी निवासी संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोपहर ढ़ाई बजे के करीब वह बुड़िया में किसी काम से गया था। आरोप है कि इस दौरान किसी ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। वहीं, गांव शादीपुर निवासी केशाब की किसी ने गांव स्थित एचडीएफसी बैंक के नजदीक से मोटरसाइकिल चोरी कर ली। जबकि गांव मुसिंबल निवासी रात्रि की मोटरसाइकिल छप्पर के कंगनवाली से चोरी हो गई। उधर, गांव गुलाब नगर निवासी विजय की मोटरसाइकिल देर शाम किसी ने उनके घर के नजदीक से ही चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।