र नया गांव में बने गुरु रविदास मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर चोरों ने 20 हजार रुपये की दानराशि चोरी कर ली। वहीं चोरों ने दो अन्य स्थानों से बाइक चुरा ली। पुलिस ने तीनों मामलों की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
नया गांव निवासी सोहन लाल ने बुड़िया पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि गांव में गुरु रविदास का मंदिर है। देर शाम मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गए थे। सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में माथा टेकने के लिए आए तो मंदिर में रख दानपात्र का ताला टूटा हुआ मिला। सोहन लाल ने बताया कि चोर मंदिर के दानपात्र से करीब 20 हजार रुपये की दानराशि चोरी करके ले गए हैं। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।