जगाधरी। बूड़िया गेट पुलिस चौकी के पास मकान का ताला तोड़ चोर 80 हजार की नकदी समेत लाखों का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-17 निवासी निखिल ने बताया कि उसका पुस्तैनी मकान बुड़िया गेट पुलिस चौकी के पास है। वीरवार को को वह मकान पर गए तो देखा कि ताला टूटा हुआ था। वहां से एक एसी, पीतल, तांबे के बर्तन, टूंटियां और 80 हजार रुपये नकदी व जेवरात चोरी किया गया था। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।