साढौरा। कच्चा किला में बन रहे मकान से बिजली की तार चोरी करने के चार नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने अदालत के आदेश पर बाल सुधार गृह भेज दिया है। चारों ही आरोपी कस्बे के ही रहने वाले हैं। जांच अधिकारी एसआई रणधीर सिंह ने बताया कि निखिल बंसल कच्चा किला में एक मकान का निर्माण करा रहे हैं। वहां से आरोपियों ने बिजली का तार चोरी किया था। प्राथमिकी दर्ज करके चारों को काबू कर लिया गया। नाबालिग होने के कारण अदालत के आदेश पर सभी को बाल सुधार गृह भेज कर जांच की जा रही है। संवाद