छछरौली (यमुनानगर) देर रात बंद पड़े शराब के ठेकों से चोरों ने पीछे से दीवारें तोड़कर इनवर्टर बैटरे चोरी कर लिये है। ठेकेदार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। छछरौली पुलिस को दी शिकायत में चबूतरो निवासी गुरमेल ने कहा कि लेदी और तिहानो बस स्टैंड पर उसकी शराब की दुकानें हैं। जो कि सरकार द्वारा लॉक डाउन के चलते शराब के ठेके बंद किए हुए हैं। शनिवार रात को लेदी व पास लगते गांव खानपुर तिहानों के बस स्टॉप पर शराब की दुकानों में चोरों ने पीछे से दीवार तोड़कर दुकानों में रखें इनवर्टर व बैटरें चोरी कर लिए हैं। गुरमेल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सिरौली प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि दुकानों के मालिक गुरमेल की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।